प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर ,कल्याणपुर चौक स्थित सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समस्तीपुर उत्तरी की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने किया व संचालन शशि भूषण शर्मा किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद चंद्रवंशी थे इस कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य बताए गए इस अवसर पर उपस्थित कल्याणपुर मध्य मंडल के अध्यक्ष अरुण सहनी, साथ में कल्याणपुर प्रखंड के चारों मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे । जिला के उपाध्यक्ष मधुमाला जिला महामंत्री सुनील राय आदि के अलावे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



