प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 20 वर्षीय युवती अपने घर से 50 हजार रुपए मूल्य की आभुषण, घर में रखे 70, हजार रुपए नकद लेकर बुधवार की अहले सुबह घर से फरार हो गई ।इस मामले में लड़की पीड़ित मां का बताना है, घर के सभी सदस्य सोये थे,।इसी दौरान नकदी व आभूषण लेकर घर से मेरी पुत्री फरार हो गई ।इस संबंध में गायब युवती की मां ने स्थानीय कल्याणपुर थाने में आवेदन देकर गांव के पड़ोसी गांव मधुवन, जखडा गांव के दो युवक के विरुद्ध में आवेदन दिया है। जिसमें युवती की मां कहना है, कि मेरी पुत्री को शादी के नीयत से दोनों यूवक के बहला फुसलाकर कर लेकर भागा है। इसको लेकर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि। आवेदन के आलोक में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



