प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली जिला के हरिलोचनपुर थाना अंतर्गत नवाचक बखोयला कसाई टोला वार्ड 8 में छापेमारी कर थाना कांड संख्या 7/25, 8 जनवरी 25 को विवाहिता के अपहरण के मामले में तीन आरोपी की तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी। तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जेल जाने वालों में कसाई टोला के मोईन मिया उर्फ इलियास मियां, अबास मियां उर्फ मोहम्मद अब्बास मियां व गुलाब मियां उर्फ मोहम्मद गुलाब मियां के रूप में पहचान की गई। गुप्त सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने अवर निरीक्षक रामनारायण महतो, रामनाथ राय, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को दलबल के साथ भेजा गया । हरिलोचनपुर थाने के पदाधिकारी बल के मदद से तीनों गिरफ्तार को जेल भेजा गया है।



