प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
रामभद्रपुर के सोना चांदी दुकानदार के साथ लूट मामले में थाने में चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज। पीड़ित स्वर्णकार वारिसनगरके देव सोनी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दे कि मंगलवार की शाम रामभद्रपुर से दुकान बंद कर पीड़ित दुकानदार अपने साले लक्ष्मी कुमार के साथ वारिसनगर घर जा रहे थे। इसी क्रम में रामभद्रपुर रेलवे गुमती के बाद वाली इस्लामपुर सड़क के मनगाछी शून्य शान स्थान पर पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर चार की संख्या में बदमाशों ने हमला बोलते दो राउंड फायरिंग की फायरिंग के दौरान पीछे बैठे साले लक्ष्मी के सिर पर होकर गोली गुजर गई अधिक जख्मी नहीं हुए। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया ।घटना स्थल से सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा शुरू की। बताया गया है की एक राउंड हवाई फायरिंग की गयी जिससे स्वर्णकार डर गया। घटनास्थल पर एक खोखे को बरामद किया। इस घटना को लेकर मंगलवार की रात भर पुलिस थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा पुलिस बल के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करते रहे। बुधवार को पुलिस घटनास्थल का गहन मुआयना करते हुए तकनीकी अनुसंधान के लिए टीम गठित की है। पीड़ित दुकानदार सोनी ने थाने में प्राथमिकी आवेदन देकर अज्ञात चारअपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। स्वर्णकार दुकानदार ने बताया कि दुकान बंद कर घर ले जाते समय बैग में पुरानी चांदी के 250 ग्राम जेवरात व 14 ग्राम सोना एक मोबाइल बदमाशों ने छीनी । सभी बदमाश नकाबपोश थे। अभी भी दुकानदार भयभीत है। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही कांड का खुलासा किया जाएगा अपराधी पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएंगे।



