सांसद मनोज राम समेत अतिथियों की शिरकत
तिलौथू रोहतास/ईटीवी न्यूज़ 24
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के औरंगाबाद सरैया में हजरत गौस अली शाह एवं तकलाल अली शाह का सालाना उर्स पाक श्रद्धा और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मिल्लत कमिटी औरंगाबाद सरैया की अगुवाई में भव्य मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के मशहूर कव्वाल अजमत आफताब वारसी और गया के साबिर सैफ अली चिश्ती के बीच शानदार मुकाबला हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सासाराम सांसद मनोज राम ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि तोराब नियाजी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहतास, राजद विधायक प्रत्याशी सत्येंद्र शाह तथा समाजसेवी एवं सर्व जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों का कमिटी की ओर से अंगवस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सांसद मनोज राम ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने तिलौथू प्रखंड के लोगों के मिल-जुलकर रहने की भावना की सराहना करते हुए कहा कि “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं भाई-भाई” का संदेश ऐसे आयोजनों से मजबूत होता है।सांसद मनोज राम ने कहा—ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक हैं।इसके लिए हम सभी आयोजकों को कोटि कोटि धन्यवाद देते हैं।
इसके बाद कव्वाली का मुकाबला शुरू हुआ। दिनभर हुई बारिश के बावजूद सांसद, अतिथियों और बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। दोनों कव्वालों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और दर्शकों ने देर रात तक कव्वाली का आनंद उठाया।एक कव्वाली “देखो देखो मुझे छोड़ न देना, मुझे लेके चलोना ख्वाजा जी के मेले में”।खूब प्रशंसा बटोरी।और लोगों ने खूब आनंद उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में असलम अख्तर, आलमगीर कुरैशी, साजिद कुरैशी, अख्तर कुरैशी, आमिर रजा, जावेद हुसैन, गोल्डन कुरैशी, सदर शेरू कुरैशी, नायब सदर सलीम कुरैशी, सचिव साबिर कुरैशी, नायब सचिव रिजवान कुरैशी एवं खजांची सदाकत कुरैशी समेत कमिटी के सदस्यों और ग्रामीण युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




