सासाराम रोहतास/Etv News 24
बघैला थाना क्षेत्र के कुझी गांव निवासी परमजीत कुमार राम, पिता प्रयाग राम, मंगलवार 12 अगस्त 2026 को अपनी पत्नी के साथ ससुराल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सासाराम-नोखा मार्ग पर पेनार के समीप सोनभद्र बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में परमजीत कुमार राम की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमजीत कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को अभी महज तीन महीने ही हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।




