सासाराम रोहतास/Etv News 24
नगर पंचायत रोहतास के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार श्री अभिषेक भारती ने शनिवार को ग्रहण किया। जिला पदाधिकारी रोहतास के आदेश संख्या / 2026-27, दिनांक 09/08/2026 के आलोक में उन्होंने पदभार संभाला।पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी श्री विमल कुमार के असामयिक निधन के बाद से यह पद रिक्त था। डीएम ने श्री अभिषेक भारती, EO नगर पंचायत चेनारी को नगर पंचायत रोहतास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।पदभार ग्रहण के दौरान नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद श्रीमती सुम्बुल आरा सहित कई पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने नए EO का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और नगर के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।श्री भारती ने कहा कि साफ-सफाई, नाली-नाला, स्ट्रीट लाइट और सरकारी योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।मौजूद रहें तोराब नियाज़ी, मुरारी तिवारी, सर्वर अंसारी, आकिब खान, अज़मत अली, नाजिश खान, विनोद साव, मृत्यंजय सिंह, कुश पासवान एवं अन्य।




