सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल सासाराम में जारी
शिवसागर/रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुकहीं गाँव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट। एक पक्ष के चार लोग हुए घायल। घायलों को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती। एक की हालत गंभीर। घटना के संदर्भ में घायलों के परिजनों ने बताया कि गाँव के कमलेश सिंह तथा उनके भाई रामस्नेह ने अपने बेटे विवेक कुमार,रंजन कुमार तथा शत्रुघ्न कुमार के साथ मनोज कुमार तथा दीपक कुमार के परिजनों को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया,जिसमें राजेश कुमार को गंभीर चोट आयी है,जबकि पवन कुमार सहित तीन अन्य घायल हैं,जो खतरे से बाहर हैं। पीड़ित परिवार ने विपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है,लेकिन ख़बर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।



