करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध बताया जाता है कि करगहर निवासी दामोदर पांडेय बाजार की ओर लौट रहे थे । इस बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे सासाराम चंवर तकिया निवासी शहजाद जावेद एक टेंपो से ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गए। जिससे दोनों बाइक सवारों की टक्कर हो गई । चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि दोनों जख्मी बाइक सवारों के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया।



