प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर वार्ड 12 में एक वेल्डिंग की दुकान में एक युवक कार्य कर रहा था!अचानक विद्युत करंट लगने से झुलस गया।आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए पहले निजी चिकित्सा को बुलाया,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक की पहचान रामविलास ठाकुर के पुत्र 34 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा।उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने देते हुए बताया कि विद्युत करंट लगने से मौत हुई है।अग्रतर करवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



