समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से बाल्यावस्था के समग्र विकास में अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देने विषय पर पर आधारित शिक्षक अभिभावक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन टीचर्स कालोनी पूसा के कृष्ण कूंज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। इसकी शुरुआत उपस्थित मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन के वरीय वैज्ञानिक डॉ आरती सिन्हा ने दीप प्रज्वलितकर किया।उन्होंने कहा कि छात्रों के समग्र विकास में अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि अभिभावक एवं शिक्षकों के समन्वय से छात्र सही शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश का विकास कर सकता है। उन्होंने शिक्षा को सर्वांगीण विकास का मध्यम भी बताया।इसमें उपस्थित समुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने बाल्यावस्था में अध्यनरत छात्रों के प्रति किए जाने वाले कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा किया। विद्यालय के निदेशक आलोक रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक के सहयोग से छात्रों में छुपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है।इस दौरान बाल्यावस्था शिक्षा से जुड़े प्रदर्शित प्रदर्शनी में वि वि के छात्रा अनुष्का सृष्टि , स्नेहा, शिल्पी, शिवानी, निक्की आयुषी ने अभिभावकों को अवगत कराया। संचालन अनन्या ने किया। इस दौरान शिक्षिका शिखा कुमारी, आशीष गौरव, राजेश र्कण ,कृष्णा , रणबीर, निक्की, प्रिंस, एम भुबनेशवरी सहित अन्य उपस्थित थे।



