समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
विद्यापतिनगर । प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनियारपुर में वृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं को से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा था, इसी दौरान वैक्सीन लगाने के कुछ ही देर बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार हो गई। छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद विद्यालय में अफ़रा-तफ़री की स्थिति उत्पन्न हो गई। तत्काल विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बीमार छात्राओं को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर लाया गया, जहां छात्राओं का इलाज जारी है।घटना के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमंत प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा करीब 400 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान पांच छात्राएं टीका लगने के बाद बीमार हो गई। एहतियातन सभी बीमार छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है। बीमार होने वाली छात्राओं में सातवीं कक्षा की सोनाली कुमारी, रुखसाना खातून, राधा कुमारी, आंचल कुमारी, रितु कुमारी, ज्योति कुमारी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर है। उधर घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी कुमार हर्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद छात्रा के बीमार पड़ने की बात बताई गई है, फिलहाल सभी का स्वास्थ्य स्थित हैं।



