प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव से कोर्ट के निर्देश पर एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जेल भेजे गए वारंटी की पहचान गांव के स्वर्गीय सौदागर राम के पुत्र विनोद राम गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में छापेमारी कर नरेश भंडारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जेल भेजे गये गिरफ्तार आरोपी एनबीडब्ल्यू वारंटी थे।



