प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोलुआरा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एस आई सिंपी कुमारी ने एक आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के कोलुआरा गांव के स्वर्गीय उपेंद्र पासवान के पुत्र दीपक कुमार पासवान उर्फ मच्छर के रूप में हुई । वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे करवाई की जाएगी ।



