तिलौथू /रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड के बजारी क्षेत्र में आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड सचिव कॉमरेड सत्येन्द्र चौधरी की उपस्थिति में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कॉमरेड सत्येन्द्र चौधरी ने पार्टी के इतिहास, संघर्षों और जन आंदोलनों में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाकपा माले हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, दलित और शोषित वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें कॉमरेड देवनन्दन यादव, मोहन पासवान, विपिन पासवान, राम प्यारे महतो, रमेश भुइया, शंभू सिंह, उपेन्द्र पासवान, मनोज यादव, मोनाफ अंसारी, शिन पुजन पासवान, जसमुदीन अंसारी, मुखदेव यादव, सीता राम यादव, कपिल यादव, सत्येन्द्र महतो, मनोज राम, शिवनारायण भुइया, पंकज कुमार करण, विरेन्द्र पासवान एवं विनय पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



