तिलौथू रोहतास/ Etv News 24/ हैदर अली
सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू में वंदना सभा पर बाल संसद का चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री एवं सचिव पद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री पद हेतु भैया अंकुश कुमार कक्षा दशम, भैया वैभव शर्मा कक्षा नवम एवं बहन शानवी श्री उप प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण लेकर विद्यालय को सुचारू रूप से पूरे वर्ष संचालित करने का प्रण लिया। विद्यालय के सचिव लाल बिहारी जी के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। सभी सांसदों के द्वारा शपथ लेते हुए विद्यालय की व्यवस्था को संचालित करने का प्रण लिया गया। सभी सांसदों ने संपूर्ण व्यवस्था के प्रति विश्वास दिलाया कि मैं एक सजग और ईमानदार नागरिक के रूप में हर कार्य को करूंगा। प्रधानमंत्री अंकुश भैया के द्वारा विश्वास दिलाया गया कि मैं आपका प्रत्येक मांगों एवं कार्यों को पूर्ण करने की अथक प्रयास करूंगा। अंत में प्रधानाचार्य प्रमोद सिन्हा के द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इस संपूर्ण संरचना का संचालन विद्यालय के आचार्य कौशल पाठक के नेतृत्व में हुआ।



