प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सोमवार की अपराह्न अचानक जिला पदाधिकारी के साथ जिले के कई पदाधिकारी की टीम प्रखंड कार्यालय पहुंची।जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पदाधिकारी के साथ प्रखंड परिसर में घूम-घूम कर मोआयना किया।वहीं मौके पर वीडिओ देवेंद्र कुमार सीओ शशि रंजन सहित अन्य प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। स्थानीय पदाधिकारी का अनुमान है कि प्रखंड अंचल कार्यालय भवन की काया पलटेगी। इसी को लेकर जिला पदाधिकारी की टीम ने मुआयना किया है। वहीं दूसरी और प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत में लगे सोलर लाइट की जांच करते हुए जिला पदाधिकारी टीम के साथ जिला मुख्यालय गए।



