चेनारी/रोहतास/Etv News 24
चेनारी अंचल कार्यालय में इन दिनों राजस्व संबंधी कार्यों में काफी तेजी देखी जा रही है। अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार के कार्यभार संभालने के बाद दाखिल-खारिज, परिमार्जन, म्यूटेशन सहित अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन समय पर और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।रैयतों का कहना है कि पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार के प्रयास से सभी फाइलों का निष्पादन तेजी से हो रहा है। लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सीओ पुरुषोत्तम कुमार खुद मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रतिदिन जनसुनवाई कर रैयतों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उनके कार्यशैली से अंचल में पारदर्शिता बढ़ी है और आमजन में संतोष का माहौल है।




