प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
आगामी 5 अक्टूबर को बाबा महाकालेश्वर के नगरी उज्जैन में समाजसेवी संस्था उज्जयनी रक्त संचार परिवार के द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय अवंतिका सेवा सम्मान” कार्यक्रम में देश के अलग अलग प्रदेशों से रक्तदान एवं अन्य सामाजिक कार्यों से जुड़े रक्तदाताओं और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा ।. समस्तीपुर के रक्त सेवक राहुल श्रीवास्तव (फाउंडर- ब्लड फ़ोर्स टीम) को भी रक्त एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा ।. ब्लड फ़ोर्स टीम परिवार के हर एक रक्तदाता का एक ही संकल्प है कि”आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण…””जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान…”इस सम्मान का सारा श्रेय ब्लड फ़ोर्स टीम के सभी साथियों को जाता है जिनका सहयोग समय समय पर टीम को मिलता रहता है और आप सभी के सहयोग से ही टीम इस तरह की नेक कार्य कर पाती है।.ब्लड फ़ोर्स टीम ने 2020 से अबतक हजारों लोगों की मदद रक्तदान करवाकर किया है और भी अन्य कार्य जैसे समय समय पर कंबल वितरण असहाय लोगों के बीच ,खाना वितरण,सामूहिक विवाह का हिस्सा बनना, जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही टीम का एक मात्र संकल्प है। “जिनका कोई नहीं सहारा…””उनके लिए हर वक्त खड़ा है टीम हमारा”



