प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
एक तरफ नीतीश के मंत्री और विधायक को अपने विधानसभा में विरोध का सामना करना पर रहा है तो वहीं नीतीश कुमार के करीबी मंत्री एवं कद्यावर नेता महेश्वर हजारी का अपने विधानसभा कल्याणपुर में ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया है। दरअसल कई वर्षों से कल्याणपुर विधानसभा के लोगों का मांग था की खुदीराम बोस, पूसा रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या-66 पर ROB निर्माण हो, इन मांगों को लेकर मंत्री महेश्वर हजारी द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा गया। जिसके बाद रेल मंत्री द्वारा मंत्री महेश्वर हजारी के मांगों को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए जाने की जानकारी साझा की । मंत्री की इन प्रयासों से खुश होके कल्याणपुर विधानसभा के लोगों द्वारा हजारी के स्वागत के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई थी। वहीं आयोजित समारोह में गाजे बाजे के साथ सूचना एवं जन संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के माथे पर तिलक लगाकर लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। महेश्वर हजारी ने कहा की क्षेत्र में जनता द्वारा जो स्नेह, उत्साह और सहयोग मिला, उसने यह स्पष्ट कर दिया की यह मुद्दा हम सभी के दिल से जुड़ा हुआ है। हजारी ने कहा की आप सभी के साथ से ही यह प्रयास सफल होगा। आपका सहयोग ही मेरी ताकत है। महेश्वर हजारी के स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति जनता का समर्थन और विश्वास दिखाया। यह समर्थन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के प्रति भी देखा जा रहा है।



