करगहर रोहतास/Etv News 24
इंटरमीडिएट साइंस संकाय के घोषित परिणाम में रैंकर्स गुरुकुल कोचिंग की छात्रा श्रेया कुमारी ने 500 में से 444 अंक (88.8 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रखंड में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इन्होने अपने पिता प्रमोद कुमार गुप्ता और माता रीना देवी और अपने गुरुजनो को इंटर की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने का श्रेय देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और परिश्रम से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है । वह आगामी पढ़ाई जारी रखते हुए शिक्षक बनना चाहती है। करगहर प्रखंड टॉपर चुने जाने पर इनके शिक्षक रविरंजन कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आगामी पढ़ाई जारी करने पर बल दिया । विज्ञान संकाय मे श्रेया ने 444 अंक तथा करगहर की नंदिनी कुमारी 423 अंक, रजनीकांत कुमार 418 अंक लाकर अपने स्कूल- हाई स्कूल करगहर और अपने कोचिंग रैंकर्स गुरुकुल और अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया!



