प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
माननीय् सर्वोच्च न्यायालय, ई-कमिटी के तत्वाधान् में ई-कोर्ट प्रोजेक्ट फेज-03 के अन्तर्गत माननीय् उच्च न्यायालय,पटना के निर्देशानुसार समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में तीन ई-सेवा केन्द्र (र्पोटा केबिन) का लोकार्पण ।आज दिनांक 11.03.2025 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्तीपुर श्री समीर कुमार के द्वारा व्यवहार न्यायालय के प्रांगण तीन ई-सेवा केन्द्र (र्पोटा केबिन) का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर श्री पवन कुमार झा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला कम्प्युटर कमिटी, श्री चन्द्रभूषण भारती, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, श्री राहुल रंजन, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थें।श्री वाजिद अली, सिस्टम आॅफिसर, श्री निलेश कुमार सिंह, डी0एस0ए0, ने बताया कि उपरोक्त ई-सेवा केन्द्र (र्पोटा केबिन) न्यायर्थियों एवं वि0 अधिवक्तागण के वाद के अद्यतन जानकारी हेतु सहायक होगी तथा अन्य वाद सम्बन्धित सहायता दी जायेगी।

इस मौके श्री जितेन्द्र नारायण कुॅवर प्रधान सिरिस्तेदार, श्री राम नाथ झा नाजीर, श्री प्रभात प्रभाकर, श्री आदित्य प्रकाश, श्री जय प्रकाश, ,श्री विद्या कुमार, श्री आशीष कुमार , श्री राहुल कुमार , मों. साह फैजल तथा अन्य न्यायिक कर्मी उपस्थित थें।



