प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के नकल निकालने को लेकर इन दिनों काफी अनियमितता बरती जा रही है। इससे लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है। मालीनगर गांव के एक किसान ने अपने नाम का प्रकाशन नहीं करने को लेकर कहा है कि चकमेहसी थाने में भूमि विवाद का निपटारा हो गया। आगे उन्होंने बताया कि जब मैं उसकी नकल लेने थाना गया तो थाना के कर्मियों ने अंचल कार्यालय भेजते हुए कहा कि अंचल पदाधिकारी से आदेश करा कर लाएं तब नकल मिलेगी। मैं चार दिनों से दौड़ते दौड़ते परेशान हूं। पीड़ित ने जिला के बरीये पदाधिकारी को गुहार लगाते हुए कहा कि इस पर अंकुश लगनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर माले अंचल सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि इन दोनों अचल में व्याप्त भ्रष्टाचार का बोल बाला है। गांव घर से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार अचल पदाधिकारी का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया। अंकुश नहीं लगने पर कार्यकर्ता विवश होकर धरना प्रदर्शन करने पर उतारू होंगे।



