करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत सीड़ी – गर्भे पथ पर सोमवार को गर्भे नहर पुल पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने उसे नहर से बाहर निकल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिला के पुसौली निवासी अनिल कुमार करगहर में छोला गोलगप्पा बेचने का कार्य करता था । दुकान बंद कर वह अपने गांव पुसौली जा रहा था । इस बीच वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार ने बताया कि जख्मी की पसली की हड्डी टुट गई है । जिसकी वजह से सदर अस्पताल रेफर किया गया ।



