प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो , नियमित टीकाकरण , (सशक्त नारी स्वस्थ परिवार) कार्यक्रम से सम्बंधित प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर ने बताया की 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 25 तक सशक्त नारी स्वस्थ्य परिवार अभियान के अंतर्गत प्रखंड के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर प्रत्येक दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 सितंबर से 26 सितंबर तक किया जाएगा। स्वास्थ शिविर में महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। महिलाओं का स्वास्थ्य जांच, मातृत्व शिशु देखभाल, जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन इत्यादि ।आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर दी जाने वाली निम्न स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क चिकित्सा परामर्श भव्य पोर्टल के माध्यम से ब्लड शुगर वं बीपी की जांच , एनीमिया की जांच ,एचपीवी वैक्सीन की सुविधा निशुल्क एएनसी जांच , निशुल्क टीकाकरण , निशुल्क दवा वितरण रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच , आभा कार्ड निशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण इत्यादि। प्रत्येक दिन कैंप का संचालन सुबह 10बजे से लेकर 2:00 बजे दिन तक किया जाएगा। साथ ही पल्स पोलियो 12 अक्टूबर 2025 से आयोजित होना है। बैठक में यूनिसेफ़ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह , डब्ल्यूएचओ के फील्ड मोनिटर सुरेंद्र प्रसाद , महिला पर्यवेक्षिका विभा भारती ,जॉली कुमारी पूजा भारती व अन्य उपस्थित थे।



