30 अक्टूबर को विवाह बंधन में बंधे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
दिल्ली के जम्मू-कश्मीर हाउस में होगा भव्य रिसेप्शन, 71 चुनिंदा मेहमानों को भेजा गया निमंत्रण
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती और कपिल सिब्बल समेत कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है। दोनों के विवाह की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें साझा कर इस नए रिश्ते की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई।’
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों का विवाह 30 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे। उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से इसी वर्ष तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने निधि राजदान के साथ जीवन की नई शुरुआत की है।
दिल्ली में 71 खास मेहमानों के बीच होगा रिसेप्शन
शादी के बाद 31 अक्टूबर को दिल्ली स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन को बेहद निजी रखा गया है और इसके लिए महज 71 चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में देश के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरों के शामिल होने की चर्चा है।
राजनीति के कई दिग्गजों को न्योता, देशभर में चर्चा
रिसेप्शन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल सहित कई चर्चित राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित किए जाने की खबर है। सीमित मेहमानों के बीच आयोजित होने वाला यह समारोह राजनीतिक और मीडिया जगत की खास सुर्खियों में बना हुआ है। उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को सोशल मीडिया पर बधाइयां भी मिल रही हैं।




