टक्कर, चार यात्रियों की मौत
हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल
पुलिस और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
दिल्ली से दरभंगा जा रही थी बस, जैतपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 85 किमी पर हुआ हादसा
अम्बेडकर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के करीब 85 किलोमीटर के पास दिल्ली से दरभंगा, बिहार जा रही वोल्वो बस की ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




