प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने दो पंप सेट के मोटर चोर को पड़कर जेल भेजा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पोषक क्षेत्र के शंभू राम टोंक वार्ड 13 किसान स्वर्गीय सोनेलाल ठाकुर के पुत्र नागेंद्र कुमार ठाकुर व नवीन कुमार ठाकुर के खेतों में पटवन को लेकर अलग-अलग दो पंप सेट मोटर लगे हुए थे। रात्रि में चोरों ने उसे चुरा कर बेचने की कोशिश कर रहे थे इसी क्रम में पीड़ित किसानों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक शब्बीर खान ने पुलिस बल के साथ गांव में जाकर बड़ी गहराई से पता लगाते हुए चोर के ठिकाने तक पहुंच गए। गांव के ही शिवजी पासवान के पुत्र सुशील पासवान होरील पासवान के पुत्र अर्जुन पासवान दोनों वार्ड 13 को गिरफ्तार किया गया ग्रामीणों के समक्ष पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि मोटर मेरे पास है। पुलिस ने मोटर की बरामदगी करते हुए थाने में दोनों के खिलाफ कांड संख्या 211/25 दर्ज करते हुए चोरी के इल्जाम में दोनों को जेल भेजा गया। इस घटना को लेकर गांव में किसानों के बीच काफी खुशी है जो पुलिस ने चोरी किए गए पंप सेट को बड़ा मत करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया।



