सासाराम कार्यालय/Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
रोहतास जिले विक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय के मौजूदगी की गई छापामारी में हथियार कारतूस के साथ आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।विक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय के मौजूदगी में कि गई इस कार्रवाई के इलाके के बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है।विक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि रोहतास पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई में एक देशी राइफल एक लोडेड खोखा के साथ 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को विक्रमगंज अनुमंडल इलाके के परमडीह में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग की घटना घटित हुई थी!




