बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट से आधा दर्जन से अधिक लोग झुलसे
गोपालगंज/बिहार /ब्यूरो रिपोर्ट /Etv News 24
बिहार में चिमनी भट्ठा पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक, बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित चिमनी भट्टा में बुधवार की देर रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई। जबतक आग को बुझाया जाता सिलेंटर फट गया। जिससे वहां मौजूद करीब आधा दर्जन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मजदूर पांच किलो के सिलेंडर पर खाना बना रहे थे।

ब्लास्ट में झुलसे लोगों में नितिन कुमार, अंकित कुमार, अजय राम, सशील कुमार, सुशील सिंह, प्रमिला देवी और अन्य शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय पीएचसी सभी झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।



