बेतिया/बिहार/ब्यूरो रिपोर्ट/ Etv News 24
बेतिया में एक शराबी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में महिला अस्पताल कर्मियों को हड़का रही है। शराब के नशे में गर्दन तोड़ने की धमकी भी दे रही है। बताया जाता है कि इस शराबी महिला ने पश्चिम चंपारण के बेतिया में यह हंगामा किया है।
बताया जा रहा है कि,इस महिला की हड़कत से कई घंटों तक अस्पमाल में अफरा-तफरी की स्थिति रही. जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि यह महिला अस्पताल में मौजूद है और वहां काफी हंगामा कर रही है।हालांकि,Etv News 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस महिला का नाम अनीता देवी है। आरोपी महिला कालिबाग थाना इलाके की रहनेवाली बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि शराब के नशे में इस महिला ने एक पोखरे में छलांग लगा दी थी।
उसके बाद स्थानीय लोगों ने इस महिला को पोखरे से निकाला और फिर उसे अस्पताल लेकर आए ।क्योंकि उसका पैर जख्मी हो गया था। इधर, यह महिला कभी जय श्री राम तो कभी जय भोलेनाथ के नारेलगा रही थी। इतना ही नहीं अस्पताल के कर्मियों को धमका रही थी। काफी देर तक इस महिला को काबू करने का प्रयास किया जाता रहा था।लेकिन महिला लगातार हंगामा करती रही। अस्पताल में पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन महिला को काबू करने में उसके भी पसीने छूट गए। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को शांत रहने के लिए समझाते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में अब तक किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं है।




