करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पटवाडीह गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए रविवार को कलश सह जलभरी यात्रा का आयोजन किया गया । करगहर विधायक संतोष मिश्रा हाथी पर सवार होकर कलश यात्रा का नेतृत्व किया । यात्रा पटवाडीह महायज्ञ स्थल से प्रारंभ की गई । जिसमें हाथी,घोड़ा ऊंट , रथ , कलश लिए महिला व पुरुष श्रद्धालु व वाहनों का काफी लंबा काफिला पर सवार श्रद्धालु जयकारे लगाते करगहर स्थित सिद्धेश्वर नाथ सरोवर की ओर बढ़ रहे थे । युवा वर्ग बैड़ बाजों के धुन पर थिरकते हुए धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में क्षेत्र के प्रभावशाली व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था ।
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति के अध्यक्ष रामाकांत पांडेय ने बताया कि महायज्ञ का अनुष्ठान 30 मई से प्रारंभ होगा तथा आगामी 6 जून 2025 को पूर्णाहुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन रविवार को हो रहा है ।
महायज्ञ में श्री राम कथा , श्रीमद् भागवत कथा, श्रीमद्भागवत गीता जैसे महा ग्रंथों के प्रकांड विद्वान व प्रवचन कर्ताओं को बुलाया गया है। जिसमें श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज, श्री मुक्तिनाथ स्वामी जी महाराज , बैकुंठानंद स्वामी जी महाराज , चतुर्भुज स्वामी जी महाराज को आमंत्रित किया गया है। महायज्ञ में कर्मकांड ,ज्योतिष ,मानव धर्म पर प्रवचन दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि महायज्ञ में सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालुओं को ठहरने भोजन व प्रसाद की व्यवस्था की गई है ।



