कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के सोहवलिया गांव में शनिवार को आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।जहां चिकित्सकों ने एक की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.वहीं,शेष लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों में अक्षय कुमार राम,विनोद राम,अजय कुमार राम और दुलार राम शामिल हैं.उन्होंने बताया कि घायलों में अक्षय कुमार राम के शरीर से अधिक रक्तस्राव होने से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।



