कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 170 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच किया गया।इसकी जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मतिऊर रहमान ताज ने दी।उन्होंने बताया कि प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंची गर्भवती महिलाओं का ब्लडप्रेशर,सुगर,हिमोग्लोबिन,ब्लड ग्रुप,वीडीआरएल,यूरिन,आर एच फैक्टर,टीबी स्क्रीनिंग सहित अन्य जांच किया गया।जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को आयरन व कैल्शियम की दवा मुहैया करायी गयी।इस दौरान उन्हें गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।चिकित्सकों ने प्रसव के बाद गर्भधारण से बचाव के लिए बरती जाने वाली स्थायी व अस्थायी विधि की जानकारी दी।हालांकि,अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से इन गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए अन्यत्र निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्र की ओर रुख करना पड़ा।इससे गर्भवती महिलाओं में काफी नाराजगी देखी गयी.मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार,बीसीएम अजय कुमार,एएनएम संगीता कुमारी, ज्योति कुमारी,रिंकी कुमारी, चिंता देवी,प्रभु कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।



