प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अंतर्गत बेलसंडी पंचायत के घोघराहा गाँव के महादलित टोले में सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मध्य के मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी ने किया।इस दौरान बाबा साहेब के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।वही बाबा साहेब के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष रामबाबू ठाकुर, भाजपा नेता सह मण्डल उपाध्यक्ष अंकित कुमार त्रिवेदी,नितेश ठाकुर, सरोज शर्मा, रंजीत राम, संतोष चौधरी, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।



