प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर बैंक लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और बिहार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच गुरुवार को सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा का निरीक्षण किया और बैंक कर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान एसपी अशोक मिश्रा और एएसपी संजय पांडे उनके साथ रहे। उन्होंने इस मामले में दोनों अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि लूटकांड के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। राज्य एसटीएफ की टीम भी लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर सहित वैशाली और पटना के कुछ इलाकों में छापेमारी हुई है। पूछताछ के लिए 3 संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस घटना में शामिल गिरोह तक पहुंच चुकी है। जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।बताया जाता है की इस मामले में पुलिस ने सोना लूटकांड में पटना और समस्तीपुर जेल में बंद मास्टरमाइंड से भी पूछताछ की है। जिनसे कई अहम सुराग भी मिले हैं। जिस आधार पर पुलिस इस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।बता दें कि समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में5 करोड़ के सोने के जेवर सहित 15 लाख कैश की लूट हुई थी। बुधवार को 9 की संख्या में आए हथियारबंद अपरधियों ने ग्राहक बनकर बैंक में घुसकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया था।अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीं सभी बदमाश वैशाली और मुजफ्फरपुर की स्थानीय बोली में बात कर रहे थे। इन लोगों ने सोना और कैश के साथ बैंक कर्मियों और ग्राहकों के करीब 8 मोबाइल भी लूट लिए थे। साथ ही विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की थी।



