करगहर रोहतास /Etv News 24
प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं है । मजबूरी में अधिकांश युवा मजदूरी के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं । स्थिति यह है कि बिहार पलायन और बेरोजगारी के मामले में सबसे आगे है । उक्त बातें रविवार को कोचस गांधी मेमोरियल कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय चमार महा सम्मेलन में बोलते हुए सांसद मनोज कुमार ने कही । महासम्मेलन का उद्घाटन सांसद , राजा पाकुड़ विधायक प्रतिमा दास, मखदुमपुर विधायक सतीश दास , फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल दास, कुटुंबा विधायक राजेश दास , पूर्व मंत्री छेदीलाल राम और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम भारती ने संयुक्त रूप से किया ।सांसद ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला होगा । मतदाता की ऐसी सरकार का गठन करेंगे जो सबकी सरकार होगी।

जो आम जनमानस को रोजगार , स्वास्थ्य और शिक्षा की सर्वोच्च व्यवस्था करेगी । उन्होंने कहा कि आज महा दलितों की स्थिति बद से बदतर है। अंबेडकर मंच के प्रखंड अध्यक्ष वंश नारायण चमार ने महादलित समुदाय की सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक उन्नति के लिए संसद को मांग पत्र सौंपा । जिसमें महा दलितों को गृहवास के लिए 3 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने तथा वर्षों से मिले लाल कार्ड की भूमि पर कब्जा दिलाने सहित आठ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन संसद को सौंपा । महासम्मेलन में राजेंद्र प्रभाकर, ललन पवन , विनोद कुमार, नथुनी चमार , राम आशीष चमार ,खोभारी राम, ईश्वर दयाल राम, रजनीकांत राम , रामचंद्र राम, धनंजय राम, रामा नंद राम रामप्रवेश राम, सत्यनारायण राम उमेश कुमार धर्मेंद्र कुमार महेंद्र कुमार आदि शामिल थे।



