प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त व एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह की जगह अब सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार सरकार में उप सचिव पद पर कार्यरत ज्ञान प्रकाश को नगर आयुक्त बनाया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।गौरतलब है कि पूर्णकालिक नगर आयुक्त के अभाव में नगर निगम का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा था, जिससे आम लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिलने में कठिनाई हो रही थी।पूर्व नगर आयुक्त के.डी. प्रोज्ज्वल के स्थानांतरण के बाद एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह को अस्थायी रूप से प्रभारी नगर आयुक्त का प्रभार दिया गया था। अब नए आदेश के तहत ज्ञान प्रकाश नगर आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे।



