कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से शुक्रवार की देर शाम चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली है।इसे लेकर पीड़ित परसथुआं थाना क्षेत्र के चितैनी निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र पंकज कुमार पटेल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।पीड़ित ने बताया कि वह अपनी अपाचे बाइक BR24Y4066 सीएचसी परिसर में खड़ी कर अपने सहयोगियों के साथ चुनावी सिंबल लेने के लिए सासाराम चला गया।इस दौरान अपराधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए परिसर में खड़ी बाइक लेकर फरार हो गये।हालांकि,घटना की पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी अपराधियों ने कई सरकारी संस्थानों से बाइक चोरी की घटना का अंजाम दे चुके हैं.फिर भी,पुलिसिया लापरवाही के कारण ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया जा सका है।



