8 जून को अरशद ने सुपर कॉप अमित लोढ़ा को सौंपा था भ्रष्ट अफसरों का काला चिट्ठा,10 दिन में हुई बड़ी कार्रवाई
शेखपुरा/बिहार/Etv News 24
चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा 8 जून को सुपर कॉप अमित लोढ़ा को सौंपे गए “काला चिट्ठा” वाले बंद लिफाफे का असर महज 10 दिन में दिख गया.एडीजी सह शेखपुरा-लखीसराय जिला नोडल पदाधिकारी अमित लोढ़ा की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा,पटना स्थानांतरित कर दिया गया है.इस धमाकेदार कार्रवाई के बाद जिले के भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.अपराधियों और असमाजिक तत्वों में दहशत है,वहीं आमजन और ईमानदार पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है.10 दिन में बड़ा उलटफेर,8 जून को शेखपुरा परिसदन में एडीजी अमित लोढ़ा को अरशद ने बंद लिफाफे में जिले के कई भ्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामों का पूरा ब्योरा सौंपा था.लिफाफे में शिकायतों के साथ ठोस सबूत और दस्तावेज संलग्न थे.एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अरशद को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था.18 जून को हुए इस ट्रांसफर को जिले में “बंद लिफाफे की कार्रवाई” के नाम से जाना जा रहा है.”सिंघम” व “सुपर कॉप” के नाम से मशहूर अमित लोढ़ा के नोडल प्रभारी बनने के बाद पहले ही दौरे में एसपी स्तर के अधिकारी पर यह पहला बड़ा एक्शन है.”सिंघम” की वापसी से है दहशत.एडीजी अमित लोढ़ा पहले भी शेखपुरा के एसपी रह चुके हैं.उनके कार्यकाल में कुख्यात अपराधी अशोक महतो को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया था.नोडल प्रभारी बनने के बाद उनके पहले ही दौरे में एसपी स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई से जिले में स्पष्ट संदेश गया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा.सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि अरशद की इस पहल से शेखपुरा में पारदर्शिता और सुशासन की नई शुरुआत हुई है.अब सबकी निगाहें बंद लिफाफे के काला चिट्ठे में दर्ज अन्य अधिकारियों पर गाज गिरने का इंतजार कर रही हैं.सहरसा में तैनात तेजतर्रार एसपी हिमांशु को शेखपुरा का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है.उनके एक-दो दिन में पदभार संभालने की संभावना है.वहीं बलिराम कुमार चौधरी को विशेष शाखा,पटना का एसपी बनाया गया है।



