प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। वृहस्पतिवार को डीएसपी टू विजय महतो ने प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों को बताया कि दिनांक 03 मई 2025 की संध्या ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी राजा सहनी द्वारा सुधीर झा ग्राम बासुदेवपुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर के नाबालिग पुत्र को पिस्तौल का भय दिखाकर अपहरण किया गया था, जिससे संबंधित कल्याणपुर थाना कांड संख्या 151/25, दिनांक 04.05.2025 धारा 137 (2)/140 (3)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घण्टे के अन्दर अपहृत को सकुशल बरामद किया गया है तथा घटना में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी राजा सहनी, पिता स्व रामनाथ सहनी, साकिन शिवनंदनपुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये राजू सहनी का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है।कल्याणपुर थाना कांड संख्या 151/25, दिनांक 04.05.2025 धारा 137(2)/140 (3)/3(5) बी०एन०एस० (वांछित), कल्याणपुर थाना कांड संख्या 332/24, दिनांक 12.12.2024 धारा 137 (2)/96/3(5) बीएनएस एवं 4/12 पॉक्सो एक्ट (वांछित), वारिसनगर थाना कांड संख्या 280/24, दिनांक 13 नवंबर 2024 धारा 310 (2)/317 (3) बी०एन०एस० एवं 25 (1- बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम् (वांछित), उजियारपुर थाना कांड संख्या 35/22. दिनांक 25.01.2022 धारा 399/ 402/ 414/ 307 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 शस्त्र अधिनियम् (आरोपत्रित), खानपुर थाना कांड संख्या 105/20, दिनांक 15.07.2020 धारा 395/412 भा०द०वि० (आरोपपत्रित) है।डीएसपी टू ने बताया कि छापामारी टीम में पु०अ०नि० निरंजन कुमार, थानाध्यक्ष वारिसनगर, पु०अ०नि० अश्वथामा कुमार, अपर थानाध्यक्ष मथुरापुर थाना, पु०अ०नि० रविकांत कुमार रवि, वारिसनगर थाना, पु०अ०नि० खुशबू कुमारी वारिसनगर थाना, सिपाही धनंजय कुमार, ध्रुव कुमार वारिसनगर थाना,परि०पु०अ०नि० अमित कुमार, डीआईयू समस्तीपुर, सिपाही केशव कुमार, सिपाही अमरजीत कुमार डीआईयू समस्तीपुर को शामिल किया गया था।



