प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर इन दिनों कल्याणपुर चौक पर तीन दिशाओं से आने वाली वाहन सहित पैदल चलने वाले बाइक सवार दिव्यांग को बराबर जाम लगने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, जिला मुख्यालय समस्तीपुर प्रमंडल मुख्यालय दरभंगा से आवा-जाही करने वाले यात्रियों सहित वीआईपी वाहनों दिव्यांग को मोटराइज्ड साइकिल बाइक सवार टोटो सवार यात्रियों को जाम को लेकर काफी परेशानी होती है यहां तक की रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को जाम के कारण कभी-कभी गाड़ियां छूट जाती हैं। एंबुलेंस वाहन भी जाम में फंस जाती है। बता दें कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने वाले मरीज भी जाम के शिकार हो जाते हैं किसी भी समय मरीजों के साथ अप्रिय घटना हो सकती है। कल्याणपुर चौक के दिव्यांग भाजपा नेता विकास कुमार शशि भूषण शर्मा जदयू के मक्कू महतो राजद के राम श्रेष्ठ दिवाकर वेद गुप्ता अजीत गुप्ता शिवम पाठक अरुण कुमार ठाकुर उर्फ पप्पू शशि भूषण शर्मा उर्फ गुड्डू आदि ने बताया कि जिला प्रशासन को अभिलंब इस और ध्यान देनी चाहिए लोगों को जाम से निजात दिलानी चाहिए। स्थानीय प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया नतीजा कुछ नहीं निकला।



