प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जी की 136वीं जयंती ‘बाल दिवस’ के अवसर पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इन कार्यक्रमों में फूड फेस्टिवल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम वर्ग से लेकर दसवीं वर्ग के छात्र -छात्राओं ने उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। फूड फेस्टिवल का उद्घाटन प्रसिद्ध चिकित्सक एवं ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के संस्थापक महोदय डॉक्टर फुलेंद्र भगत के द्वारा किया गया। अपने संबोधन में डॉक्टर सुरेंद्र भगत ने कहा- नेहरू जी का सपना जो है शिक्षा पर सब का अधिकार एवं आगे बढकर ज्ञान -विज्ञान के क्षेत्र में अपना एवं देश को आगे बढाना बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें बच्चों का सम्मान करना चाहिए। आज के दिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि बच्चे केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि अन्य चीजों में आगे बढ़ें। बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उनकी हर छोटी-छोटी खुशियों में उनका साथ दें। अंत में यही कहूंगा कि बच्चों के बिना दुनिया अधूरी है एवं इस फूड फेस्टिवल के द्वारा स्टार्टअप के माध्यम से अपना योगदान व्यापार एवं ज्ञान के क्षेत्र में भी पकड़ बनाने पर जोड़ दिया। इस फूड फेस्टिवल में पांचवी से दसवीं वर्ग की छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक रूप में बने एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन पर जोर देते हुए विभिन्न प्रकार के भोजन की स्टॉल लगाया गया ।। पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अच्छा छात्राओं ने अपना योगदान दिया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती तिथि चटर्जी एवं ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल परिवार के सभी शिक्षकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



