बलथरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 10 और रेड़ियां पैक्स में 3 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा
कोचस रोहतास/Etv News 24
कोचस प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स)चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को बलथरी और रेड़ियां पैक्स में कुल 34 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी.निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि बलथरी और रेड़ियां पैक्स के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन के पहले दिन 4 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष व 25 ने प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा भरा था.इस तरह दो दिनों के दौरान कुल 63 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.इसमें बलथरी पैक्स में सबसे अधिक 10 और रेड़ियां पैक्स में सबसे कम 3 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.वहीं,बलथरी और रेड़ियां पैक्स में प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए 25 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया.बीडीओ ने बताया कि नामांकन समाप्ति के बाद 5 व 7 मई को नामांकन पत्रों की समीक्षा और 9 मई को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का वितरण किया जायेगा.इसके बाद 16 मई को मतदान और उसके तुरंत बाद मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा.इधर,बलथरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष कुमार श्रीकांत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.वहीं,रेड़ियां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा.नामांकन पत्र दाखिल कर प्रखंड कार्यालय परिसर से बाहर निकलते ही दोनों प्रत्याशी के सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया.



