कोचस रोहतास/Etv News 24
कोचस प्रखंड क्षेत्र के चितावं स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.जबकि, सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.मृतक शाहमल खैरा निवासी शिवनाथ राम के पुत्र अभय नाथ रंजन बताया जाता है.वहीं,उसकी पत्नी 30 वर्षीया रश्मि कुमारी व पुत्री 10 वर्षीया नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं.मिली जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ दिनारा थाना के चिल्हरूआं गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहा था.इस दौरान चितावं स्टैंड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.इससे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया,जहां चिकित्सकों ने अभय नाथ रंजन को मृत घोषित कर दिया.वहीं,उसकी पत्नी और बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया.सूचना पर पहुंची दिनारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.इधर मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छाया हुआ है।



