कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बुधवार की देर शाम नरवर पंचायत के नरवर गांव स्थित एक पीडीएस दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया.इससे पीडीएस दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।इसकी जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरभि राज ने दी.उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उक्त पीडीएस क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने पीडीएस दुकानदार राधेश्याम राम पर अनाज की कालाबाजारी करने,समय से अनाज वितरण नहीं करने और उचित मात्रा में अनाज नहीं देने का आरोप लगाया था। जो जांच के दौरान सभी आरोप सही पाए गये.इसके आधार पर उन्होंने उक्त पीडीएस दुकान का निबंधन रद्द कर दिया।



