कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड के सरेयां पैक्स चुनाव में नाम वापसी व चुनाव चिन्ह प्राप्त करने को लेकर उम्मीदवारों में दोपहर से ही उत्सुकता रही।जो गुरुवार की देर शाम तक प्रखंड कार्यालय पर बड़ी चहल-पहल के रूप में दिखाई दी।इसमें किसी प्रत्याशियों को मोतियों की माला,किताब,ईंट,ब्लैक बोर्ड,तो किसी को चुनाव चिह्न के रूप में वायुयान,पतंग व गुलाब का फूल मिला।इस दौरान कुल एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।इस तरह अब कुल 30 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।इसकी जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि सरेयां पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था।इसमें एक प्रत्याशी रीतेश तिवारी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।वहीं,प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए 26 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था।इसके बाद सरेयां पैक्स में होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सरेयां पैक्सों में कुल 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुये हैं।बीडीओ ने बताया कि 12 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जायेगा।



