प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
अनुरास्ट्रीय पल्स पोलियो के पांचवें दिन कार्य समाप्ति के उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के ठाकुर एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी उर्वशी की अध्यक्षता में संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक की गई । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पाँच दिन के कार्य समाप्ति के बाद बचे हुए एक्स घरों में छुटे हुए वच्चों को बी टीम कार्य जो 22 दिसम्बर को किया जाएगा इस अभियान के अंतर्गत सभी दलों के द्वारा एक्स घरो को पी में परिवर्तन किया जाएगा। बैठक में यूनिसेफ़ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह समेकित बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका पूजा भारती बिभा भारती निभा कुमारी पोलियो पर्यवेक्षक जयशंकर कुमार , अरविंद कर्ण सुनीति कुमारी कविता कुमारी रीता कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।



