प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। यहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान बिरसिंहपुर गांव के पप्पू कुमार की पत्नी रविता कुमारी, शिवन साह व पत्नी सावित्री देवी, मालीनगर बरगमा के राधा देवी घूरन महतो,झहुरी गांव के सुनीता देवी मोनू कुमार मनोज कुमार व अविनाश कुमार, मिर्जापुर की सुलेखा देवी खरसंड पूर्वी गांव के मोहम्मद मुस्ताक की पत्नी जूही व साबरीन खातून सोमनाहा गांव के पिंटू कुमार के रूप में की गई है जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी के ठाकुर ने दी।



