प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जर्नादनपुर बुनियादी विद्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मान सह शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि बीपी एन पी एस एस प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय,विशिष्ट अतिथि उप -प्रमुख दीपक कुमार,,जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार आर्य, ,संयुक्त सचिव अभय आजाद, अमरनाथ चौधरी,नवीन कुमार,हरिमोहन कुमार,अमित कुमार मीडिया प्रभारी अनुज कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष जय किशोर राय,सचिव अजीत कुमार प्रसाद देव, प्रभात रंजन,हरिकृष्ण राय,राजा राम महतो द्वारा किया गया ।बैठक में जिले के 20 प्रखंड के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने भागलिया ,कल्याणपुर से युगेश्वर राय,अभय कुमार,नरेश कुमार,चंद्रभूषण शर्मा, प्रभात रंजन,लोकेशनाथ,उमेश राय,सुमन कुमारी,संध्या कुमारी,हेमा कुमारी , मिस रवीना, रंजेश कुमार,अरुण कुमार ,इमरान अली,संजय भगत, राकेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिकाओं ने गुणवत्ता शिक्षा कैसे हो पर अपने विचार व्यक्त किया |युगेश्वर राय ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्ता शिक्षा के लिए समाज,शिक्षक व पदाधिकारियों को सजग होना पड़ेगा इस कड़ी में जब तक विद्यालय शिक्षा समिति और अनुश्रवण पदाधिकारी तथा शिक्षकों का बच्चों और विद्यालय के प्रति समर्पण नहीं होगा तब तक गुणवत्ता शिक्षा की कल्पना करना कोड़ी कल्पना ही होगी !अतः हम सभी को समर्पण देकर समर्पित होना होगा |सभी आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला, पाग और चादर से किया गया !



